- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) – शहर के वार्ड नंबर 19 में स्थित ऐतिहासिक स्थल रामद्वारा में शनिवार रात्रि को राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पठन किया।
भक्तों ने ढोलक और मजीरे की थाप पर झूमते हुए हनुमान चालीसा एवं रामधुनी का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या आरती से हुई, इसके बाद हनुमान चालीसा, रामधुनी और भजन-कीर्तन किए गए।
रामद्वारा की नियमित पूजा, आरती और साफ-सफाई के कारण अब यहाँ साधु-संतों का आवागमन भी शुरू हो गया है।
इस अवसर पर राजेश सिंह, मनोज पारीक, राम सिंह चौधरी, गिरिराज कुशवाहा, प्रभु लाल कुशवाहा, रामू साहू सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।
- Advertisement -














































