लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर से नितिन मेहरा
अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी स्वर्गीय इन्दिरा देवनानी के देवलोकगमन पर उनके अजमेर स्थित निवास पर आयोजित नियमित श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल माननीय हरिभाऊ किशनराव बागड़े पहुंचे। राज्यपाल बागड़े ने दिवंगत इन्दिरा देवनानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में ईश्वर से परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
-
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल
-
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
-
केबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा
-
चौरासी (डूंगरपुर) विधायक अनिल कुमार कटारा
-
बागीदौरा (बांसवाड़ा) विधायक जय किशन
-
आहोर (जालौर) विधायक छगन सिंह राजपुरोहित
-
विधायक धर्मपा गुर्जर
-
पूर्व विधायक शकुंतला रावत
-
एमडीएस विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेश कुमार अग्रवाल

इसके अतिरिक्त अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय इन्दिरा देवनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं।















































