- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जयपुर आगमन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर उनका भावभरा अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी गरिमामय अगवानी की।
इसके बाद राज्यपाल बागड़े ने राष्ट्रपति के साथ नींदड़ आवासीय योजना में आयोजित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की राम कथा में भी भाग लिया। इस अवसर पर दोनों ने धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की आध्यात्मिक भव्यता का अनुभव साझा किया।

- Advertisement -



















































