राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का नावां आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

0
77
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मनीष पारीक- वरिष्ठ पत्रकार नावां

नावां सिटी- राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हाल ही में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए अरुण चतुर्वेदी का आज प्रथम बार नावां सिटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

चतुर्वेदी जैसे ही नावां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से दुपट्टा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा, राज्य वित्त आयोग का कार्य मिलने से जनता से सीधे जुड़ा हुआ है, और मैं पूरी निष्ठा से इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। उन्होंने नावां क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार के समन्वय से हर स्तर पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा नावां मंडल की अहम भूमिका रही। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, बद्री फुलवरिया, आशीष बियाणी, राधेश्याम माली, अशोक टेलर, अशोक अटल पारीक, नटवर गोड, गोपाल सोनी, तुलसीराम दादरवाल, कुमावत समाज अध्यक्ष सीताराम नागा, राधेश्याम पारीक, देवीलाल पचेरीवाल, राजेंद्र गुरिया, लोकेश गुरिया, सुल्तान सिंह भुनी, मुकेश कुमावत व यश माली सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here