लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कलेक्टर से मिलकर की सरपंच और सेक्रेटरी की शिकायत, पेमेंट दिलाने के लिए कमीशन मांगते हैं
राजेन्द्र शर्मा जती
भरतपुर।
भरतपुर जिले के नदबई इलाके की राजीविका में काम करने वाली महिलाएं कलेक्टर कमर चौधरी से मिलने पहुंची। महिलाओं का आरोप था कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्होंने काम किया था। जिसका उन्हें भुगतान नहीं हुआ है और, जिन महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है वह बहुत कम है। सरपंच और सचिव पेमेंट देने के लिए कमीशन मांग रहे हैं। कमीशन नहीं देने पर धमकी दे रहे हैं कि सभी पंचायतों का MOV खत्म कर दिया जाएगा।
प्रेमलता ने बताया कि हमारा पेमेंट नहीं दे रहे हैं। सरपंच को फोन करते हैं तो, वह फोन नहीं उठाते और, सेक्रेटरी को फोन करते हैं तो, वह भी फोन नहीं उठाते। हम सभी महिलाओं को 1 साल का काम दिया गया था। हमें पेमेंट नहीं दिया गया और काम भी 3 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। आज हम कलेक्टर से मिले हैं उन्होंने कहा है कि तुम्हारा काम हो जाएगा।
सावित्री देवी ने बताया कि पंचायत समिति नदबई द्वारा राजीविका की महिलाओं को साफ सफाई का काम दिया गया था। हर पंचायत के लिए 1 लाख रुपये के मानदेय के लिए कहा गया था। सभी राजीविका की महिलाओं ने सभी पंचायतों में साफ सफाई का काम किया लेकिन, पंचायत के सरपंच और सचिव द्बारा बहुत कम भुगतान किया जा रहा है। नदबई क्लस्टर में बरौली छार पंचायत का 37500, कटारा में 38 हजार बनवाया गया है। इसी तरह से बाकी पंचायतों के भुगतान किए जा रहे हैं।
जितना 1 महीने का पेमेंट बनाया गया है। उतना भुगतान तो महिलाओं ने JCB, ट्रैक्टर, झाड़ू सहित सफाई के अन्य सामान में खर्च कर चुकी हैं। अब तीन महीने के लिए काम बंद करने के लिए बोला है। सरपंच और सेक्रेटरी धमकी दे रहे हैं कि हमें कमीशन दीजिए नहीं तो, सभी पंचायतों का MOV ख़त्म कर दिया जाएगा।














































