राजीव दत्ता से शिष्टाचार यश अग्रवाल की मुलाकात

0
191
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

– राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष 8 को आएंगे भरतपुर
भरतपुर । हरि ऑयल मिल समूह के उद्योगपति यश अग्रवाल व यश अग्रवाल टीम , भरतपुर के पहलवान का प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी व राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीवदत्ता से मिला और 8 फरवरी को भरतपुर आगमन का निमंत्रण दिया। साथ ही भरतपुर तथा डीग जिला के पहलवानों सहित राजस्थान के पहलवानों की चर्चा की और कुश्तियों को लेकर विस्तार से वार्ता की। यश अग्रवाल ने बताया कि 8 फरवरी को सरसों मंडी के पास सीट पर सेठ हरिचरण लाल अग्रवाल की कोठी व फार्म हाउस पर पहलवानों का एक कार्यक्रम आयोजित होगा। राजस्थान और पड़ोसी राज्य से पहलवान उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही भरतपुर की उद्योग जगत की कई हस्तियों सहित शहर के व्यापारी भामाशाह उद्योगपति समाजसेवी राजनीतिक गैर राजनीति के दलों के पदाधिकारी,समर्थक,गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओएसडी राजीव दत्ता होंगे । मुलाकात के अवसर पर गौरव बंसल छोटू, हाथी पहलवान, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here