Home latest राजस्थान शिक्षक संघ(शे) बीकानेर ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा, जिशिअ माध्यमिक/प्रारम्भिक से वार्ता...

राजस्थान शिक्षक संघ(शे) बीकानेर ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा, जिशिअ माध्यमिक/प्रारम्भिक से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ(शे) बीकानेर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी और जिला मंत्री अरूण गोदारा की अगुवाई में संगठन का प्रतिनिधि मंडल शिक्षकों की विभिन्न मांगों यथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) में लिखित परीक्षा से चयनित शिक्षकों को अतिशीघ्र जिला आंबटन कर काउंसलिंग प्रक्रिया द्वारा पदस्थापन आदेश करने,समस्त शिक्षक संवर्गों की वरीयता क्रम में बकाया पदोन्नति कर आदेश जारी करने,नोशनल लाभ सहित एसीपी/एमएसीपी आदेश जारी करने एंव ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में वीक्षक के रूप में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को ड्यूटी दिवस के अनुपात में उपार्जित अवकाश स्वीकृति आदेश जारी करने आदि मांगो को लेकर सम्बंधित शिक्षा अधिकारियों से मिला एंव वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।

वार्ता के दौरान सम्बंधित शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की उपरोक्त मांगो का यथाशीघ्र समाधान कर सक्षम स्तर से उचित कार्यवाही की जाएगी ततपश्चात सम्बंधित आदेश जारी किए जाएंगे। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में पदस्थापन की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय के सामने चल रहे धरने को भी समर्थन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version