राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उप शाखा लूणकरणसर की नवीन कार्यकारिणी में सारण अध्यक्ष व गोदारा मंत्री एंव अजीतनाथ कोषाध्यक्ष निर्वाचित

0
152
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उप शाखा लूणकरणसर की नवीन कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान कालू रोड़ लूणकरणसर में किया गया। संरक्षक केसराराम गोदारा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपसभाध्यक्ष व पर्यवेक्षक रेवंतराम गोदारा ने संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व चुनाव अधिकारी खुमाणाराम सारण ने संगठन को सामाजिक सरोकार से जुड़ने एवं विद्यालय तथा समाज के बीच शिक्षकों को कड़ी के रूप में काम करने का आह्वान किया।


बैठक में बलबीर गोदारा ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया तथा संगठन के लिए समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।ओमप्रकाश सारस्वत पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र सहारण ,गोवर्धन गोदारा ने संगठन के ध्येय वाक्य लोकतंत्र, समाजवाद , धर्मनिरपेक्षता पर सदन को संबोधित किया।पर्यवेक्षक रेवंतराम गोदारा , चुनाव अधिकारी खुमाणाराम सारण के पर्यवेक्षण एंव निर्देशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से इस प्रकार किया गया।


संरक्षक केसराराम गोदारा ,रूपाराम गोदारा सभाध्यक्ष, सज्जन कुमार सुकारिया उपसभाध्यक्ष, रतिराम सारण अध्यक्ष , जितेंद्र गोदारा मंत्री , अजीत नाथ कोषाध्यक्ष, अजीत कुमार गोदारा प्रवक्ता , लक्ष्मी स्वामी महिला मंत्री, मांगीलाल सिद्ध वरिष्ठ उपाध्यक्ष , धन्नानाथ प्रबोधक प्रतिनिधि, प्रदीप बिजारणियां , कैलाश डूढानी, रामकुमार ज्याणी , राजेश रोझ, दर्शना जाखड़ व राजेंद्र सारण को उपाध्यक्ष , सुखाराम तरड़ को एमजीजीएस प्रतिनिधि , गोपीराम नैन , बलराम गोदारा , जयदीप कस्वां संयुक्त मंत्री गणपत सुथार, रतन गोरिया, रामेश्वर स्वामी, को प्रचार मंत्री, सुभाष रोझ, सावित्री डोगीवाल , सुरेश कुमार गोदारा, विजयपाल मान, संगठन मंत्री किशनलाल गोदारा मा. शि. प्रतिनिधि, निशांत गोदारा शा. शि. प्रतिनिधि ,मंगल सिंह अल्प भाषा प्रतिनिधि,

गिरिराज पुरोहित उ प्रा शि प्रतिनिधि, विवेकानंद सैन प्रा. शि. प्रतिनिधि।बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचित मंत्री जितेंद्र गोदारा ने नवीन कार्मिकों के हेतु स्वागत समारोह रखने का प्रस्ताव रखा , अध्यक्ष रतिराम सारण ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संगठन के हर छोटे बड़े काम में सभी साथियों को जुड़ने का आह्वान किया।कोषाध्यक्ष अजीतनाथ ने गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा जोखा सदन के सामने प्रस्तुत किया। जिला प्रतिनिधि अरुण गोदारा ने नवीन कार्यकारिणी का प्रस्ताव सदन के सामने प्रस्तुत किया।आरिफ अली ने भी ने वर्तमान परिस्थिति में संगठन की अहमियत पर प्रकाश डाला।प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते है कि नव गठित कार्यकारिणी शिक्षक , विद्यार्थी हित के लिए संगठन की तरफ से हमेशा अपनी आवाज बुलंद करेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here