Home latest राजस्थान शिक्षक संघ (शे) बीकानेर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी सेवग के...

राजस्थान शिक्षक संघ (शे) बीकानेर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी सेवग के सेवानिवृत्ति सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शे) बीकानेर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक और माध्यमिक गजानंद सेवग के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर राजकीय सूरसागर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया | इस समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा,कार्यक्रम अधिकारी कृष्णमोहन शर्मा, प्राचार्य शिवशंकर चौधरी,प्राचार्य विनीता जाखड़,चन्द्रकला चौधरी,अशोक तर्ड,श्रवण गोदारा, विजय कुमारी, अल्ताफ अहमद,मनीष कस्वाँ, आदि शिक्षाधिकारियों ने शिरकत की |

उपस्थित कर्मचारियों ने गजानंद सेवग की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं हेतु आभार व्यक्त करते हुए आगामी समय में सामाजिक क्षेत्र में इसी तरह कार्यशील बने रहने की कामना की |आज के अभिनन्दन समारोह में जिलामंत्री महेन्द्र पाल भंवरिया, प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मेघवाल,सोहनलाल गोदारा, शिवशंकर गोदारा, भंवरलाल पोटलिया, सोहन कुकणा, गणेश चौधरी, राजेश तर्ड, दीवानसिंह, माणक सुथार, रामनिवास गोदारा सहित सैकड़ों शिक्षकगण उपस्थित रहे |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version