- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एम.आर.एस. उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़ रेनवाल में होगा आयोजन
नवीन कुमावत, किशनगढ़ रेनवाल।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ रेनवाल द्वारा महिला संवर्ग की बैठक 16 नवम्बर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय, किशनगढ़ रेनवाल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।
महिला मंत्री पुष्पा प्रजापत ने बताया कि इस आयोजन का संचालन पूरी तरह से महिला संवर्ग द्वारा किया जाएगा। बैठक की तैयारियों के तहत महिला पदाधिकारियों ने क्षेत्र की सभी शिक्षिकाओं को आमंत्रण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर महिला मंत्री पुष्पा प्रजापत, महिला उपाध्यक्ष अर्चना टाक, उपसभाध्यक्ष संतोष पारीक, हंसा पारीक, एवं पिंकू कुमावत ने क्षेत्र की शिक्षिकाओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया और कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया।
- Advertisement -

















































