लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कोटपूतली-बहरोड़। जिले से हुई है इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत पीली जोहड बावड़ी से हुई, जहां जल पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।”
“कोटपूतली के पीली जोहड से शुरू हुए इस अभियान में जिले के प्रभारी मंत्री और राजस्व मंत्री विजय सिंह , जिले के प्रभारी सचिव, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
“कार्यक्रम में स्काउट गाइड संघ कोटपूतली के बालक-बालिकाओं ने पर्यावरण पर पोस्टर, निबंध, भाषण और कविता प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रभारी मंत्री विजय सिंह ने कहा कि जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वंदे गंगा’ सिर्फ अभियान नहीं, यह एक जनआंदोलन है। हम हर गांव, हर स्कूल तक इसे पहुंचाएंगे और जल की हर बूंद को सहेजेंगे।
“कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंत्री विजय सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजना की पूरी जानकारी साझा की।
“कोटपूतली-बहरोड़ से जल संरक्षण की यह अलख अब पूरे राजस्थान में जनभागीदारी के साथ फैलाई जाएगी।”














































