लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गणतंत्र दिवस पर 45 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेंगे विशेष पदक
पीएचक्यू में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे गृह मंत्रालय सेवा पदक व डीजीपी डिस्क
जयपुर। (आर.एन. सांवरिया)
आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का दिन होगा। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के 45 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार चयनित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा प्रशस्ति-रोल प्रदान किए जाएंगे। वहीं, मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
शीर्ष पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित
समारोह में जिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से—
डीजीपी एसीबी गोविंद गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ, नई दिल्ली, नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक एवं डॉ. रवि शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनंद शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार) हर्षवर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना एवं वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।
मंत्रालयिक कर्मचारियों का भी बढ़ा मान
राजस्थान पुलिस की प्रशासनिक रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें—
अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेंद्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेंद्र सिंह, गणेश राम बिजारणियां, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास एवं राहुल यादव शामिल हैं।
सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 26 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे पुलिस मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह समारोह राजस्थान पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण का सशक्त प्रतीक बनेगा।















































