Home latest राजस्थान पुलिस दूरसंचार में पदोन्नति का बंपर तोहफा

राजस्थान पुलिस दूरसंचार में पदोन्नति का बंपर तोहफा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

• 62 सहायक उप-निरीक्षक बने उप-निरीक्षक; तकनीकी दक्षता को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) राजस्थान पुलिस दूरसंचार निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 62 सहायक उप-निरीक्षकों को उप-निरीक्षक (दूरसंचार) के पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति आदेश पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के आदेश दिनांक 04 जुलाई के क्रम में महानिदेशक पुलिस तकनीकी सेवाऐं एवं यातायात अनिल पालीवाल द्वारा जारी की गई है।
महानिरीक्षक पुलिस (मुख्यालय) राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में गठित चयन मंडल ने सहायक उप-निरीक्षक से उप-निरीक्षक (दूरसंचार) के 2024-25 के 62 रिक्त पदों के लिए आयोजित योग्यता परीक्षा में सफल पाए गए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।
पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची में शामिल नाम हैं: भंवरलाल डूडी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सीताराम सैनी, हरिमोहन सिंह, गजानंद रोलानिया, मोहनसिंह बडसरा, कैलाशचंद, कैलाशचंद शर्मा, प्रकाशचंद सैनी, बालकिशन यादव, शंकरलाल गुर्जर, महेन्द्र सिंह, भंवरलाल, बलबीर सिंह भास्कर, सागर मल देवन्दा, जयसिंह बसेरा, रामेश्वर दयाल शर्मा, गणपति सिंह, घनश्याम जाट, बलवीर सिंह चौधरी, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, सागरमल बाजिया, राजेन्द्रसिंह, बच्चूसिह, कमलेश जोशी, गोपाल कृष्ण यदुवंशी, ओम प्रकाश गोरा, कुलदीप, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, धर्मपाल गढ़वाल, वरूण, आनन्दी लाल चौधरी, रविन्द्र सिंह शेखावत (पुत्र जयपाल सिंह), रविन्द्र सिंह शेखावत (रामकुमार सिंह), पवन कुमार शर्मा, श्री भगवान, सुभाष चन्द्र, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, गोमला राम यादव, किरण कुमारी, श्रीराम मीना, राजेश कुमार वैरवा, मुकेश कुमार भुराडियाँ, कमलेश मीणा, विकास चन्द मीणा, कमल कुमार मीणा, पंकज कटारिया, राम प्रसाद मीणा, चेनाराम मेघवाल, लेखराज मीणा, रविन्द्र कुमार, रामकेश मीणा, संजेश कुमार मीणा, ओमसिंह नायक, लेखराज खटीक, जगदीशराम, राजेन्द्र कुमार कोली, सुशील कुमार रांगेरा, और रतन लाल बावरिया।
इन सभी सहायक उप-निरीक्षकों को पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पी.सी.सी.) सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नियमानुसार उप-निरीक्षक दूरसंचार के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह कदम राजस्थान पुलिस के दूरसंचार अनुभाग में तकनीकी और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version