राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यशाला आयोजित

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

भीलवाडा (विनोद सेन)। महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना व सशक्त नारी व सशक्त समाज के संकल्प को लेकर राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यशाला का महिला अधिकारिता विभाग व राजीविका के संयुक्त तत्वाधान में पंचायत समिति सुवाणा के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री अशोक पारीक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा ने शिक्षा विभाग में बालिकाओं से संबंधित योजनाओं पर जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुवाणा श्रीमती सरोज कनौजिया ने भी महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में चर्चा की।

रूड़सेट से रवि कुमार व दिनेश तोमर ने व्यावसायिक कौशल पर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने पर जानकारी दी। श्रीमती मीनल विजयवर्गीय सुपरवाईजर महिला अधिकारिता सुवाणा व गंगा दाधीच केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र भीलवाड़ा ने महिला अधिकारिता विभाग से सम्बधित व बालिका व महिलाओ से सम्बधित सरकारी योजनाये व मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी।  ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजर राजीविका अमित कुमार जोशी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओ व ड्रॉन दीदी व लखपति दीदी योजना की विस्तार से चर्चा की। डॉ विजय लक्ष्मी ने शारीरिक स्वास्थ्य व स्वस्थ आहार पर जानकारी दी एवं महिलाओं से संबंधित शारीरिक समस्याओं पर जानकारी दी।

महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र सुभाष नगर थाना आकांक्षा चौहान, लक्ष्मी खोईवाल ने घरेलु हिंसा की जानकारी दी। सीमा पुरोहित ने बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी दी। महिला अधिकारिता विभाग से सुवाणा ब्लॉक की सभी ग्राम साथिन व राजीविका से पशु सखी, कृषि सखी सहित 80 महिलाये उपस्थित थी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here