राजस्थान दिवस पर उनियारा में ‘विकसित रन’ कार्यक्रम आयोजित

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। राजस्थान दिवस के अवसर पर उनियारा उपखंड मुख्यालय पर विकसित रन का आयोजन किया गया। यह रन टोंक रोड स्थित विवेकानंद सर्किल से शुरू होकर देहलवाल जी महाराज मंदिर प्रांगण में समाप्त हुआ।

विकसित रन को उपखंड अधिकारी पूजा मीना ने रवाना किया। इस दौरान कर्मचारी बेनर लेकर दौड़ में भाग लेते नजर आए। कार्यक्रम के अवसर पर उपखंड अधिकारी पूजा मीना ने सभी अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 मार्च को राजस्थान दिवस पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विकसित रन इसी उत्सव का एक हिस्सा है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी के अलावा उनियारा तहसीलदार पूजा मीना, अधिशासी अधिकारी कान्हा राम मीणा, अलीगढ़ तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, महिला बाल विकास विभाग उनियारा सुपरवाइजर सुरजीत कौर, पालिका के सुलेमान, रवि कुमार झावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, पालिका के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम से पूर्व रंगोली सजाई गई थी, जिससे कार्यक्रम का सांस्कृतिक वातावरण और भी आकर्षक बना।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here