- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अंडर-19 राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में राजस्थान को पहली बार गोल्ड मेडल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान अंडर-19 राष्ट्रीय स्तर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता में टीम की कप्तान कृतिका खटीक का शानदार प्रदर्शन प्रमुख कारण रहा।
गोल्ड मेडल जीतकर भीलवाड़ा लौटने पर कृतिका खटीक का खटीक समाज के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। समाज के शहर अध्यक्ष रमेश खोईवाल ने कृतिका के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शहरवासियों ने भी कृतिका के इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
- Advertisement -








































