लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
– कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने तैयारियों की समीक्षा, सड़क सुरक्षा अभियान से होगी शुरुआत
गौतम शर्मा। राजसमन्द
राजसमंद। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 11 से 23 दिसंबर तक विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कलेक्ट्रेट में सभी जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और विभागों को पुख्ता जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।

-
11 दिसंबर: सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा फूल या चॉकलेट देकर सकारात्मक समझाईश।
-
13 दिसंबर: सूचना केंद्र परिसर में सड़क सुरक्षा अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम, स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली, चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर शपथ ग्रहण।
-
14 दिसंबर: स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई, लिगसी वेस्ट का निपटान। मुख्य कार्यक्रम नौ चौकी पाल अथवा इरिगेशन पाल पर।

-
15 दिसंबर: राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भिक्षु निलयम परिसर में, पीडबल्यूडी विभाग द्वारा तैयारियों का समन्वय।
-
16 दिसंबर: सूचना केंद्र परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी एवं पुस्तिका विमोचन। सभी कार्यालयों में एक घंटे का सफाई अभियान।
-
17-23 दिसंबर: ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलो अप शिविर, महिला सम्मेलन (18 दिसंबर), किसान सम्मेलन (19 दिसंबर), रन फॉर विकसित राजस्थान (21 दिसंबर), रोजगार एवं युवा दिवस (22 दिसंबर), पर्यावरण संरक्षण अभियान (23 दिसंबर) सहित अन्य कार्यक्रम।

कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, जनसहभागी और प्रभावी हों। उनका लक्ष्य है कि आयोजन के माध्यम से आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाए।


















































