लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद (गौतम शर्मा) – जिले में नवगठित मीडिया संगठन के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार सम्मान किया।
सबसे पहले संगठन के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां नए एसपी हेमंत कलाल का मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई पहनाकर तथा सरस्वती माता की छवि भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपना परिचय भी दिया। एसपी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर का भी किया पारंपरिक सम्मान
इसके बाद पत्रकारों का दल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा का भी मेवाड़ी परंपरा के तहत स्वागत किया गया।
कलेक्टर ने पत्रकारों के नए संगठन के गठन पर बधाई देते हुए इसे जनहित में सकारात्मक पहल बताया।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
-
अध्यक्ष आनंद श्रोत्रिय
-
उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा
-
कोषाध्यक्ष विनीता पालीवाल
-
सचिव तरुण जोशी
-
सह सचिव गौतम शर्मा
-
प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश श्रोत्रिय
-
संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह खंगारोत
इसके अलावा भरत पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, सुरेश बागोरा, विष्णु माली सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
















































