लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द।
राजसमंद। राजसमंद जन विकास संस्थान द्वारा इम्पावर के सहयोग से संचालित आगाज़ परियोजना के तहत बुधवार को बाल संरक्षण समिति कुंवारिया के साथ मिलकर बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।
रैली के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थीं, जिन पर बाल विवाह के दुष्परिणामों और रोकथाम संबंधी संदेश लिखे थे। “बाल विवाह रोको”, “बच्चों का बचपन मत छीनो” जैसे नारे ग्रामवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुंवारिया ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार, उपसरपंच सुरेश जाट और बाल संरक्षण समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। संस्थान की ओर से नीता कुमावत, नारायण शर्मा, उमा शर्मा और देऊ कुमारी रेगर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
रैली के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को बाल विवाह की रोकथाम, उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियाँ बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
