राजसमंद के आमेट कस्बे में भी निकाली गई जगन्नाथ यात्रा 

0
175
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रद्धालु आने रस्सी से खींचा रथ, महिलाए ने कलश लेकर हुई शामिल,

आमेट 3 वर्षों से किया जा रहा है जगन्नाथ यात्रा का आयोजन,

आमेट के जय सिंह श्याम मंदिर से रवाना होकर बस स्टैंड होते हुए पुनः मंदिर पहुंची जगन्नाथ यात्रा,

महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखते हुए पर्याप्त पुलिस जाप्ता किया गया तैनात,

गौतम शर्मा
राजसमंद। जिले में आज के दिन एकमात्र आमेट कस्बे में ही जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पारंपरिक आभूषण वेस्टन में सजी सवारी महिला एवं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में पैदल चलते हुए जयकारे लगाए। रथ यात्रा की शुरुआत में साधु संतों ने रथ का विधि विधान से पूजन किया।वही भगवान जगन्नाथ के रथ को स्थानीय श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींचकर नगर भ्रमण करवाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ रथ यात्रा का स्वागत कर पूजा अर्चना की।श्रद्धालुओं नें जय जगन्नाथ के नारों से पूरे कस्बे को गूंजायमान कर दिया। इस आयोजन में आमेट के नगर वीडियो सहित आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जगन्नाथ यात्रा के दर्शनार्थ पहुंचे। कस्बे में भारी भीड़ के चलते बाजार पूरी तरह से बंद रहे वहीं डीएसपी और थाना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाता भी चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया। नगर के प्रमुख मार्गो में होते हुए जगन्नाथ यात्रा फिर से जय सिंह श्याम मंदिर पहुंची जहां महा आरती का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here