Home latest राजसमंद झील की रपट पर महिलाओं की भीड़, मेला जैसा माहौल

राजसमंद झील की रपट पर महिलाओं की भीड़, मेला जैसा माहौल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्ट – गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। ऐतिहासिक मीठे पानी की राजसमंद झील इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झील की रपट छलकने के बाद से ही यहां सुबह से देर रात तक भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यहां पहुंचकर ठंडी जलधाराओं में स्नान का आनंद ले रहे हैं।

तेज गर्मी के मौसम में लोग परिवार और मित्रों के साथ रपट पर न केवल स्नान का लुत्फ उठा रहे हैं, बल्कि यादगार के लिए मोबाइल से सेल्फी और वीडियो भी बना रहे हैं।

झील के छलकने का दुर्लभ मौका

जानकारी के अनुसार, 30 फीट भराव क्षमता वाली यह झील पिछले 44 वर्षों में केवल तीसरी बार छलकी है। इससे पहले झील 2017 और 2023 में छलकी थी और अब 2025 में फिर यह अवसर आया है। इस दुर्लभ नजारे को देखने आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

रपट पर मेला जैसा नजारा

भीड़ को देखते हुए रपट पर चाय-नाश्ते, मक्खियां, आइसक्रीम और चाट-पकौड़े की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। बच्चों के लिए यह मनोरंजन का केंद्र बन गया है, जबकि महिलाओं की भारी मौजूदगी ने रपट को मेला स्थल का रूप दे दिया है।

राजसमंद झील की छलकती रपट का यह नजारा स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए पर्यटकों के लिए भी किसी उत्सव से कम नहीं है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version