लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। तरुण समाज, जयपुर द्वारा स्थापित और राइटर्स क्लब, जयपुर द्वारा संचालित शहर का प्रतिष्ठित साहित्यिक अनुष्ठान गीत-चाँदनी इस वर्ष अपने 52वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। यह आयोजन आगामी 4 अक्टूबर (शनिवार) को होगा।
राइटर्स क्लब के अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’ ने बताया कि इस बार का आयोजन भी गत वर्ष की तरह डीसीएम, अजमेर रोड स्थित होटल रीगल के लॉन में संपन्न होगा।
गीत-चाँदनी समारोह जयपुर के सबसे पुराने साहित्यिक आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसने वर्षों से कवियों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ा है।
(राजेन्द्र शर्मा ‘राजू’)
जनसम्पर्क प्रभारी
प्रोग्रेसिव राइटर्स क्लब एसोसिएशन, जयपुर
