राजसमन्द एसपी ममता गुप्ता ने रेलमंगरा थाने का निरीक्षण किया

0
169
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द-गौतमशर्मा ब्यूरो चीफ


थाना अधिकारी और जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

राजसमन्द के लेडी सिंघम जांबाज एसपी ममता गुप्ता ने रेलमगरा थाने का औचक निरीक्षण किया थाने पहुंचने पर सर्वप्रथम पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर एसपी गुप्ता का स्वागत किया गया। एसपी गुप्ता ने रेलमंगरा थाना अधिकारी सोनाली शर्मा से थाने की स्थिति और अपराधों की जानकारी लेते हुवे पूरे परिसर में मालखाना, भोजनालय, क्राइम शाखा, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, हथियारों, थानाधिकारी कक्ष के बारे में जानकारी ली ओर थानाधिकारी सोनाली शर्मा के कार्य को लेकर काफी सराहना की गई।

एसपी ने  जवानों से बातचीत करते हुवे उनकी समस्याएं पूछी जिस पर सभी जवानों ने समस्याएं नहीं होने की बात कहते हुवे संतुष्टि व्यक्त की जिस पर एसपी ने सभी से वर्ष 2025 की पुलिस प्राथमिकता के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही पिछले कुछ दिनों में रेलमगरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर संतुष्टि प्रकट करते हुवे साइबर अपराध, महिला सुरक्षा अन्य सभी तरह के अपराधों पर सख्ती से कार्यवाही करने की बात कही। ईस दौरान एएसआई शांति लाल मीणा, जगदीश चन्द्र कुंमावत, हेडकांस्टेबल नरेंद्र सिंह, आदि जवान मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here