लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 को लेकर होगी चर्चा
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक), लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क।
उनियारा–देवली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) पूजा मीणा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों की अनुपालना में बुलाई गई है।
बैठक का उद्देश्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) 2025 से संबंधित दिशा-निर्देशों पर चर्चा करना है।
उल्लेखनीय है कि विशेष गठन पुनरीक्षण 2025 की घोषणा 27 अक्टूबर 2025 को की गई थी।
इसी क्रम में विधानसभा स्तर पर यह बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है ताकि प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।



















































