Home education राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भेरड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भेरड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चित्तौड़गढ़।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भेरड़ा में “हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शम्भू लाल जी सोमानी, सीबीईओ के निर्देशन और बिरला सीमेंट वर्क्स, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ के सहयोग से संपन्न हुआ।

विद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं सड़क किनारे फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुबारक खान देशवाली, अध्यापक राजेश कुमार गर्ग, तरसेम सिंह, मंजू पोखरना, तारा बारबर, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार अमृत लाल पुरोहित, एसएमसी सदस्य, छात्र-छात्राएँ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुषमा कंवर उपस्थित रहे और पौधारोपण में सक्रिय सहयोग दिया।

प्रधानाध्यापक मुबारक खान देशवाली ने बिरला सीमेंट वर्क्स के प्रबंधक महोदय, लोकेन्द्र दवे और बागवानी विभाग के मांगीलाल का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version