Home crime बीकानेर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8.50 करोड़ की हेरोइन बरामद

बीकानेर बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8.50 करोड़ की हेरोइन बरामद

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर में बीएसएफ इंटेलीजेंस ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.665 किलोग्राम हेरोइन जब्त

बीकानेर ।
बीएसएफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सूचना के आधार पर खाजूवाला थाना पुलिस के साथ ग्राम 21 बीडी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में 1.665 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹8.50 करोड़ है।

यह कार्रवाई  अजय लूथरा, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर,  धनंजय मिश्रा, उपमहानिरीक्षक इंटेलीजेंस ब्रांच जोधपुर, अभिमन्यु झा, कमांडेंट 96वीं वाहिनी, और  महेश चंद जाट, उपसमादेष्टा इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर के निर्देशन में की गई।

बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी की जाने वाली है। इसी आधार पर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया और तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए माल जब्त किया गया।

बीएसएफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच पहले भी कई बार इस प्रकार की कार्रवाई कर चुकी है। इसके साथ ही, उपसमादेष्टा महेश चंद जाट समय-समय पर ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।

इस अभियान में शिव भास्कर तिवारी (सेकंड-इन-कमांड), अरुण कुमार (उपसमादेष्टा), निरीक्षक इंद्राज सिंह बड़सरा (96वीं वाहिनी) और निरीक्षक कमलेश कुमार (इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version