लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मनजीत सिंह
खबर श्रीगंगानगर से है यहां राजकीय महाविद्यालय श्री करणपुर के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान राज्य महिला नीति के अन्तर्गत महिला नीति नोडल डॉ. रूपाली सैनी के निर्देशन में श्री वाहेगुरू दुःख निवारण आश्रम पहुंचकर विभिन्न सेवा कार्य किए गए, आश्रम संयोजक पवन यादव ने विद्यार्थियों को वहां चल रही प्रेरणात्मक गतिविधियों से रूबरू करवाया व आश्रम में हो रहे सेवा कार्यों से अवगत करवाया। प्रभुजन द्वारा मन्त्र- वाचन व नृत्य पेश किया गया। प्रभुजन छात्र-छात्राओं को अपने मध्य पाकर बहुत खुश थे। महाविद्यालय विद्यार्थीयों ने प्रभूजन के लिए राशन सामग्री भेंट करने का प्रण लिया। छिंद्रपाल सिंह व प्रकाश जोशी ने विचार व्यक्त किए। गौरतलब है कि राजस्थान राज्य महिला नीति व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में निर्भया स्क्वाड द्वारा छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का सैद्धांतिक और प्रायोगिक रूप से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया है।
