Home latest जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति के...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बूथ लेवल अभिकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजनीतिक दल जल्द से जल्द बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की सूचना अपडेट कर भिजवाए – जिला निर्वाचन अधिकारी

भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट प्रथम व बूथ लेवल एजेंट द्वितीय के तय फॉर्मेट में नियुक्ति की सूचना भर जिला निर्वाचन विभाग को अवगत कराये जिससे कि राज्य निर्वाचन आयोग को यह सूचना समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल अभिकर्ताओं एजेंट की नियुक्ति के संबंध में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट प्रथम राजनीतिक दल द्वारा राज्य स्तर से जिला स्तर पर नियुक्त किए जाएंगे एवं जिला स्तर पर नियुक्त एजेंट प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर सूचना अपडेट कर जिला निर्वाचन विभाग को भिजवाने का श्रम करें ।

उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट का संबंधित मतदाता सूची में नाम आवश्यक है एवं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट की सूचना अपडेट होने से आगामी चुनाव में जिला प्रशासन के बूथ लेवल ऑफिसर से समन्वय कर कार्य करने से चुनावी कार्यों में आसानी होगी ।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश मेहरा ने बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों से संबंधित सूचिया जल्द अपडेट कर भिजवाने की अपील की ।

बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, बसपा,आम आदमी पार्टी, माकपा के प्रतिनिधि व चुनाव शाखा से  कैलाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version