Home accident राजास में बड़ा हादसा टला: खाई में पलटा नमक से भरा ट्रक

राजास में बड़ा हादसा टला: खाई में पलटा नमक से भरा ट्रक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

परिवहन व पुलिस विभाग की लापरवाही से बढ़ते हादसे

डीडवाना नावां, नावां शहर | रिपोर्टर – मनीष पारीक

डीडवाना जिले के नावां उपखंड के राजास क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। नावां से जयपुर की ओर जा रहा नमक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 11,000 केवी के विद्युत पोल से टकरा गया और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। ट्रक की केबिन दो हिस्सों में बंट गई, जबकि पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय ट्रक में केवल चालक मौजूद था, जिसने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की ओर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ओवरलोड व बिना नंबर के वाहन बने खतरा

शहर की सड़कों पर बिना नंबर के वाहन और ओवरलोड ट्रक रोजाना दौड़ते हैं, जो हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

प्रशासन सोया कुम्भकर्णी नींद में

स्थानीय नागरिकों ने परिवहन और पुलिस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन सतर्क नहीं हुआ तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version