लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर – पुरानी बस्ती स्थित भगवान राधा गोपीनाथ का 523वां पाटोत्सव आज, माघी पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर के महंत सिद्धार्थ गोस्वामी ने बताया कि दिनभर मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह तिथि पूजा के साथ ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक होगा और नवीन पीत पोशाक पहनाई जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन संकीर्तन आयोजित होगा।
शाम को छप्पन भोग की विशेष झांकी सजाई जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर इस पावन पर्व का आनंद लेंगे।