लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भव्य फूल बंगला झांकी, कीर्तन-भजन और प्रसादी वितरण
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के बावड़ी के चौक स्थित श्रद्धा के केंद्र प्याल के बालाजी मंदिर में सेवा समिति के तत्वावधान में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।
समिति सदस्य किशन बढ़ाया व जगदीश साहू ने बताया कि पौष बड़ा महोत्सव के अवसर पर बालाजी महाराज की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई। भगवान को हलवा, पूरी, पकौड़ी एवं दाल का विशेष भोग अर्पित किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य एवं भक्तजन दिनभर व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बारी-बारी से भजनों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही हनुमान चालीसा एवं श्रीराम स्तुति का पाठ भी किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट डेकोरेशन से सजाया गया।
भोग अर्पण के पश्चात भक्तों को पंगत में बैठाकर पौष बड़ा प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी वितरण सायं 4 बजे प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मित्तल, शंकरलाल टाडा, मदन आकड़, विनोद जैन, नरेश गुजर, बनवारी सोनी, लक्ष्मीकांत आकड़, ब्रजेश माथुर, धनपाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, महावीर पालीवाल, रमेश मित्तल, मनोज पाटोदी, गंगाधर खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।










































