लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय — 5 से 7 नवम्बर तक चलेगी विशेष ट्रेनें
अजमेर से नितिन मेहरा
अजमेर। पुष्कर मेले में आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर–पुष्कर–अजमेर के बीच तीन जोड़ी (कुल 6 स्पेशल ट्रेनें) अनारक्षित विशेष रेलसेवाएँ संचालित की जा रही हैं। ये रेलसेवाएँ 5 से 7 नवम्बर 2025 तक विभिन्न तिथियों पर चलाई जाएँगी।
1. अजमेर–पुष्कर–अजमेर (1 ट्रिप) अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09643 — अजमेर से पुष्कर
-
दिनांक: 5 एवं 6 नवम्बर 2025
-
प्रस्थान: 13.00 बजे अजमेर से
-
आगमन: 14.15 बजे पुष्कर
गाड़ी संख्या 09644 — पुष्कर से अजमेर
-
दिनांक: 5 एवं 6 नवम्बर 2025
-
प्रस्थान: 11.30 बजे पुष्कर से
-
आगमन: 12.30 बजे अजमेर
ठहराव: मदार जं., माकड़वाड़ी, बुढ़ा पुष्कर
कोच संरचना: 7 साधारण द्वितीय श्रेणी + 2 गार्ड डिब्बे (कुल 9 डिब्बे)
2. अजमेर–पुष्कर–अजमेर (1 ट्रिप) अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09645 — अजमेर से पुष्कर
-
दिनांक: 7 नवम्बर 2025
-
प्रस्थान: 09.50 बजे अजमेर से
-
आगमन: 11.00 बजे पुष्कर
गाड़ी संख्या 09646 — पुष्कर से अजमेर
-
दिनांक: 7 नवम्बर 2025
-
प्रस्थान: 11.30 बजे पुष्कर से
-
आगमन: 12.30 बजे अजमेर
ठहराव: मदार जं., माकड़वाड़ी, बुढ़ा पुष्कर
कोच संरचना: 4 साधारण द्वितीय श्रेणी + 1 गार्ड डिब्बा (कुल 5 डिब्बे)
3. अजमेर–पुष्कर–अजमेर (4 ट्रिप) अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09647 — अजमेर से पुष्कर
-
दिनांक: 7 नवम्बर 2025
-
प्रस्थान: 13.00 बजे अजमेर से
-
आगमन: 14.15 बजे पुष्कर
गाड़ी संख्या 09648 — पुष्कर से अजमेर
-
दिनांक: 7 नवम्बर 2025
-
प्रस्थान: 16.30 बजे पुष्कर से
-
आगमन: 17.40 बजे अजमेर
ठहराव: मदार जं., माकड़वाड़ी, बुढ़ा पुष्कर
कोच संरचना: 4 साधारण द्वितीय श्रेणी + 1 गार्ड डिब्बा (कुल 5 डिब्बे)
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन विशेष रेलसेवाओं से पुष्कर मेले के दौरान यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
