Home latest पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को शस्त्र और शीश झुका कर शहीदों...

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को शस्त्र और शीश झुका कर शहीदों को किया नमन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर। (वीरेंद्र गोस्वामी) पुलिस अधीक्षक  सुमित मेहरडा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि।
दोपहर 3:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा सहित 77 पुलिस कर्मी ने स्वेच्छिक रक्तदान किया, शाम 5:00 बजे तक चलेगा रक्तदान शिविर।


पुलिस शहीदों की वीरांगनाओं का शोल ओढाकर कर किया सम्मान
राष्ट्र के लिए कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में आज सोमवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में 3 चक्र में 144 राउंड फायरिंग भी की गई। दोपहर 3:00 बजे तक 77 पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया है रक्तदान शिविर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

शहीद दिवस पर बहादुर दिलों को ऎसे किया याद
पुलिस लाइन में आयोजित शहीद दिवस समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों के 1 सितम्बर 2022 से 31 अगस्त, 2023 तक के विभिन्न संवर्ग के सभी 216 शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया। अपने कर्तव्य के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदान की गवाही के रूप में पुलिस लाईन ग्राउंड में राईफल और टोप से बने स्मारक पर एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी|पुलिस निरीक्षक श्री बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की सम्मान गार्ड द्वारा शस्त्रों को उलट शोक शस्त्र कर दिवंगत आत्माओं के सम्मान में।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version