लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कुंवारिया के पुलिस फायरिंग रेंज पर गृह रक्षा दल के 128 जवानो ने साधे अपने निशाने, 5-5राउंड दागे,हत्यारसाफ करने के तरिके बताए
गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के कुंवारिया कस्बे के पुलिस फायरिंग रेंज पर आज गृह रक्षा दल के 128 जवानों ने बारी-बारी से अपने निशाने साधे हैं आर मोरर मदनलाल अलोडीया ने बताया कि एकदिवसीय फायरिंग रेंज पर गृह रक्षा दल के 128 जवानों ने निशाने सादे हैं, उन्होंने मजबूत पकड़ एवं एक आंख बंद कर श्वास रोकर इन जवानों ने निशाना साधे
निशाने साधने में जवानों में काफी खुशी देखी गई इन जवानों ने एसएलआर हत्यार से पांच पांच राउंड में निशाने साधे हैं 5 दिन पूर्व भी रिजर्व पुलिस लाइन परिसर पर सभी जवानों को हथियार की साफ सफाई मस्कटरी व हथियार की जानकारी दी गई ,वही 6 महिलाओ को भी जवानों ने भी अपने निशान साधे।इस दौरान कमांडेड धर्म सिंह बांकावत, प्लाटून कमांडर माधव सिंह, ऑन रैली कंपनी कमांडर महेंद्र सिंह ,आर मोरर मदनलाल अलोडिया कोत हेल्पर ईश्वर सिंह व स्पेक्टर बिगुलर प्रकाश चंद्र आदि मौजूद थे।














































