पुलिस ने मोटरसाइकिल प्रचार टैम्पो में छिपा 360 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त 

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धरियावद। (हितेश पालीवाल) – धरियावद पुलिस ने मोटरसाइकिल कम्पनी के प्रचार वाले लोडिंग टैम्पों में छिपाकर परिवहन किए जा रहे 360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार ऑपरेशन “चक्रव्यूह” के तहत की गई। नानालाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में कमलचंद मीणा, थानाधिकारी धरियावद, टीम और डीएसटी टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास रोड पर एक बजाज कम्पनी मोटरसाइकिल के प्रचार वाले टैम्पो को देखा।

पुलिस को देखकर टैम्पो चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की और टैम्पो को सुकली नदी के किनारे छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने टैम्पो का पीछा कर उसे जब्त किया। तलाशी में पाया गया कि टैम्पो के पीछे बने लोहे के बॉक्स में ऊपर से बजाज मोटरसाइकिल के पोस्टर चिपकाए गए थे। बॉक्स में रखे 18 काले कट्टों में कुल 360 किलोग्राम डोडाचूरा मिला।

पुलिस ने इसे जब्त कर थाना धरियावद में प्रकरण दर्ज किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here