पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रही एक्सटॉर्शन गैंग का किया भंडाफोड़

0
227
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ठगी

जयपुर। (शिव शंकर छिपा)
राजधानी जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मसाज पार्लर और एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग की सरगना समेत एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनिया ने बताया कि इलाके में एस्कॉर्ट सर्विस और मसाज पार्लर के नाम पर ठगी की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इस बीच एक होटल में ठहरे परिवादी ने मसाज सर्विस देने के नाम पर वसूली की शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग के सरगना ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया, मनीष चौधरी, भागचंद गुर्जर और महिला सन्नी को दबोच लिया।

ऐसे करते थे ठगी

परिवादी ने जयपुर आने से पहले इंटरनेट पर मसाज सर्विस सर्च की थी। इस दौरान वेबसाइट के जरिए 2 हजार रुपए एडवांस मांगे गए और शेष राशि सर्विस के दौरान देने की डील हुई। 18 अगस्त को महिला होटल पहुंची और मसाज सर्विस देने की बजाय एस्कॉर्ट सर्विस ऑफर की। जब परिवादी ने इंकार किया तो उसे झूठे छेड़छाड़ और रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की गई।

जांच में मिले आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरगना ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया और मनीष चौधरी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गैंग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी करती थी और अधिकांश पीड़ित बदनामी के डर से शिकायत तक नहीं करते थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आगे की जांच में कई और खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here