Home latest पुलिस की डॉयल 112 गाड़ी बाजार में खराब, घंटों लगा रहा जाम

पुलिस की डॉयल 112 गाड़ी बाजार में खराब, घंटों लगा रहा जाम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। शहर के मथुरा गेट बाजार में बुधवार को एक पुलिस वाहन डॉयल 112 के अचानक खराब हो जाने से जाम लग गया। घटना सुबह करीब दोपहर की है, जब बाजार में बीचों-बीच पुलिस की गाड़ी तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के कारण स्कूली बच्चों की बसें, एंबुलेंस और जरूरी काम से जा रहे लोग घंटों फंसे रहे। कई मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई, जिससे परिजन चिंतित नजर आए।

पुलिस वाहन के ड्राइवर ने दूसरी डॉयल 112 गाड़ी को सूचना दी, जो करीब 20 मिनट बाद पहुंची और खराब वाहन को खींचकर हटाया गया। मथुरा गेट चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घंटों बड़ी मस्कत के बाद जाम को खुलवाया तक जाकर यातायात सामान्य हो पाया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस कर्मी नजर नहीं आया।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। मथुरा गेट बाजार में अक्सर जाम लगना आम हो गया है। बिजली घर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी जाम को रोकने में विफल नजर आते हैं। नो एंट्री के बावजूद चार पहिया वाहन बाजार में प्रवेश करते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version