लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बदमाशों की निशानदेही पर बरामद हुआ चाकू, तीनों आरोपी पीसी रिमांड पर
लोकेशन: राजसमंद
रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद
राजसमंद। जिले की केलवाड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एक माह पूर्व बड़गांव चौराहे पर हुए चाकू हमले की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी कमलेश सेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चाकू बरामद
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रोशन लाल रेगर ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों ने वारदात के बाद चाकू को पास की पहाड़ी में बड़े पत्थरों के बीच फेंक दिया था। पुलिस ने पीसी रिमांड के दौरान बदमाशों की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
करीब एक माह पूर्व बड़गांव चौराहे पर कार की साइड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान बदमाशों ने दूसरी कार में सवार हीरालाल पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।
गिरफ्तारी और रिमांड
-
इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
-
अब तीसरे आरोपी कमलेश सेन की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
-
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर रखा गया है।
पुलिस जांच जारी
केलवाड़ा थाना पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच में जुटी हुई है।












































