लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर)। पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर 14 फरवरी को ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन एवं हरि प्यारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘ब्लैक डे’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद स्मारक पब्लिक पार्क में वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
ह्यूमन राइट्स की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने जवानों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें मजबूत व सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। जिला अध्यक्ष गुलाब सोनी ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन देश ने 40 वीर जवानों को खोया था, जिन्हें शत-शत नमन है।
डॉ. पी.के. सरीन ने इसे भारत के इतिहास का दुखद अध्याय बताते हुए कहा कि हर भारतीय को शहीदों के अटूट साहस से शक्ति मिलती है। कार्यक्रम में डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर पुखराज मेघवाल, नीलम बाबरी, रितिका स्वामी, राम बिश्नोई, विशाल पुरोहित व अनूप सिंह सहित अन्य उपस्थित जनों ने शपथ ली कि युवा वर्ग को वैलेंटाइन डे के स्थान पर इस दिन वीरों के बलिदान को याद कर देशभक्ति की भावना जागृत करनी चाहिए।
समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर, सचिव विजय कपूर, आशीष गर्ग, वीरेंद्र राजगुरु, दिनेश माथुर, स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी सहित सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।




















































