प्रो. बीएल. चौधरी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सर्च कमेटी के चेयरमैन नियुक्त

0
493
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के नए कुलगुरू (Vice Chancellor) के लिए राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने सर्च कमेटी का गठन किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने सर्च कमेटी का चैयरमेन प्रोफेसर बी.एल. चौधरी को नियुक्त किया है, जोकि गवर्नर के नॉमिनी भी होंगे। प्रोफेसर बी. एल. चौधरी मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय की बॉम की ओर से सर्च कमेटी में मेंबर (सदस्य) के तौर पर प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा का नाम भेजा है, जोकि नोएडा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहें है।

वहीं राज्य सरकार की ओर से राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर (RAJUVAS) के वाइस चांसलर प्रोफेसर त्रिभुवन शर्मा को मेंबर (सदस्य) बनाया गया है।

वहीं आईसीएआर (ICAR) की तरफ से सर्च कमेटी में आई.सी.ए.आर. के महानिदेशक (D.G.) एवं सेक्रेटरी डेयर (DARE) को कुलाधिपति ने सदस्य (मेंबर) नियुक्त किया है।

सूत्रों के अनुसार आई.सी.ए.आर. के महानिदेशक (D.G.) डॉ. मांगीलाल जाट स्वयं भी सर्च कमेटी में शामिल हो सकते है, या फिर वो अपना प्रतिनिधि भी नियुक्त कर सकते है।

गौरतलब है, कि MPUAT, उदयपुर के कुलगुरू (Vice Chancellor) डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक का अक्टूबर 2025 में कार्यकाल पूरा होने वाला हैं।…ऐसा माना जा सर्च कमेटी नए कुलगुरू के लिए अक्टूबर 2025 तक अपना पैनल राजभवन को सौंप देंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here