प्रतिभाओं के सम्मान से समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है –  जुगलकिशोर शरणजी महाराज

0
387
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— पंखुड़ी फाउंडेशन का माहेश्वरी भवन में आयोजन

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। प्रतिभाओं के सम्मान से समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है। जो समाज अपनी जड़ों से जुड़ा रहकर शिक्षा, सेवा और संस्कारों को अपनाता है, वही प्रगति करता है।”
यह बात कस्बे के माहेश्वरी समाज भवन में पंखुड़ी फाउंडेशन की ओर से आयोजित सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बड़ा मंदिर के महंत जुगलकिशोर शरण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कही। महाराज ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा ये एक प्रेरणादायी और पुनीत कार्य है।
पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही प्रेरित किया कि वे न केवल सफल नागरिक बनें, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भागीदार भी बनें।
फाउंडेशन के द्वारका प्रसाद एवं पूजा जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व समाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2024– 25 की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक अर्जित किए हैं। इसमें सिद्धि विनायक स्कूल की जीविका कुमावत पुत्री नवीन कुमावत का 91.67 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मान किया गया। यहां उन युवाओं का भी अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र नीट, 10वीं व 12वीं बोर्ड में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सामाजिक क्षैत्र, राजनीतिक क्षैत्र और पत्रकारिता क्षेत्र में 150 से अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोगों को समाज सेवा हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुरा बालाजी कि. रेनवाल में कक्षा नौवीं में अध्ययनरत दो बहनों समीक्षा सैनी और सोना सैनी की संपूर्ण शिक्षा का दायित्व फाउंडेशन ने लिया है। वहीं इन दोनों की शादी के दायित्व का निर्वहन स्व.जगदीश ककरालिया ट्रस्ट करेगा।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, गजेंद्र सिंह खंगारोत राजपूत महासभा महामंत्री, सीताराम बासनीवाल प्रतिपक्ष नेता, व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, संरक्षक सुनीता ककरालिया, विजय सिंह जुनसिया, गोविंद सिंह राठौड़, रामगोपाल जोगीदास, बनवारीलाल प्रजापत, दौलत सिंह खंगारोत, डा. नबाब अली, रामनिवास खटनावलिया, दीपक दाधीच सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here