लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अखिल नागरचाल धाकड़ समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 28 दिसंबर 2025 को नगरफोर्ट स्थित मांडकला में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मांडव ऋषि की तपोभूमि पर स्थित भगवान श्री धरणीधर मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
धाकड़ समाज कर्मचारी परिषद के प्रवक्ता राकेश धाकड़ (जरखोदा) ने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर धाकड़ समाज सेवा समिति 108 गांव की बैठक परिषद अध्यक्ष परसीराम नगर की अध्यक्षता में धाकड़ समाज छात्रावास, नैनवां में आयोजित की गई। बैठक में 108 गांवों के कर्मचारी बंधुओं ने उपस्थित होकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
समारोह की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन हेतु आगामी 7 दिसंबर को एक और बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
