Home latest प्रतिबद्धता के साथ होगा किसानों का कार्य – तहसीलदार मीणा

प्रतिबद्धता के साथ होगा किसानों का कार्य – तहसीलदार मीणा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द, (कुंवारिया)।
राजसमन्द जिले के कुंवारिया तहसील परिसर में मंगलवार को नए तहसीलदार सुंदरलाल मीणा ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। तहसील परिसर पहुँचने पर स्टाफ कर्मचारियों ने उनका मेवाड़ी पगड़ी एवं इकलाई पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

नव नियुक्त तहसीलदार सुंदरलाल मीणा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता किसानों के गिरदावरी कार्य को समय पर पूरा करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के प्रत्येक कार्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषयों को जिला कलेक्टर एवं एसडीएम के संज्ञान में लाकर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

मीणा इससे पहले डूंगरपुर जिले की चिकली तहसील में पदस्थापित थे और हाल ही में स्थानांतरण होकर कुंवारिया पहुंचे हैं।

इस अवसर पर ऑफिस कानूनगो लालूराम, भूअभिलेख निरीक्षक मोहनलाल साहू, दुर्गालाल तेली, पंकज शर्मा, पटवारी अनिल जाट, अंशुमान सिंह, किशन सिंह, होमगार्ड हुक्मीचंद सेन, गणपत लाल जीनगर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version