प्रतापगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्राम विकास अधिकारी व ई-मित्र संचालक ट्रैप

0
95
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


पट्टा बनाने की एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

प्रतापगढ़। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रतापगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी एवं ई-मित्र संचालक राजमल हाड़ौती को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है।

ACB की टीम ने दोनों आरोपियों को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा। बताया जा रहा है कि पट्टा बनाने की एवज में परिवादी से घूस की मांग की गई थी।

यह कार्रवाई ACB डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई।

ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here