प्रशासन व वन विभाग ने नेचर पार्क में पौधे लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

0
140
- Advertisement -

 

 

पक्षियों के लिए पौधशाला में लगाये परिंडे

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
खबर चूरू के तारानगर से

बुधराम वर्मा

तारानगर। तारानगर के ओषद्यीय पार्क में उपखंड प्रशासन व वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेन्द्र सिँह व फॉरेस्टर सुनील बागड़ी ने बताया कि पर्यावरण दिवस के मौके पर नेचर पार्क में पौधारोपण किया गया व आयोजकों द्वारा अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किये गये एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाये गए। उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि हमें जल संरक्षण करना चाहिए एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस मोके पर प्रधान संजय कस्वां, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, अमर सिँह चारण, ईओ अजय प्रताप सिँह, बीडीओ विनोद धायल, पीपी पंकज स्वामी, सहित उपखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी व वन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here