लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
क्षेत्र के पलाई निवासी प्रकाश चन्द्र धाकड़ को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अलीगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार की गई है।
इसी आदेश के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवली के अध्यक्ष पद पर महादेव मीणा की नियुक्ति भी की गई है। संगठन महासचिव ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी कार्यकारिणी गठित कर अधिक से अधिक आमजन को संगठन से जोड़ें और पार्टी की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
क्षेत्र में खुशी की लहर
प्रकाश धाकड़ की नियुक्ति पर पलाई जी.एस.एस. अध्यक्ष प्रधान गुर्जर, रामदेव मीणा, सुरेंद्र जैन, सुनील जैन, रामकिशन धाकड़, अमीन खान, शंकर लाल सैन, शाहरुख खान, चेतराम धाकड़, अंगद मीणा, राकेश जांगिड़ और मुकेश सैनी ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
