प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास के स्थापित किए नए आयाम:— मदन राठौड़

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एक भारत— श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भाजपा ने बिहार दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया प्रवासी बंधुओं का स्नेह मिलन समारोह

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार दिवस के उपलक्ष में रविवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रवासी स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अ​तिथि बि​हार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार बदल गया। बिहार विकास की नई गाथाएं लिख रहा है, फिर चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो, इन्फ्रास्टेक्चर हो या फिर आमजन का जीवन स्तर ऊँचा करने का मामला हो। मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर समुदाय का ​कल्याण, उत्थान और विकास हुआ है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के प्रवासी लोग कहने को तो बिहार के वासी है, लेकिन यह असली राजस्थानी है। राजस्थान के विकास और समृद्धि में प्रत्येक प्रवासी बिहारी अपना योगदान दे रहा है। इसी तरह बिहार में भी राजस्थानी समाज के लोगों ने अच्छी पकड़ बना रखी है और बिहार के विकास में योगदान दे रहे है। ऐसे में हम सभी को विकसित राजस्थान और विकसित बिहार के लिए कार्य करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार की जीडीपी में भी आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में जहां 2005 में बिहार में महज 2 इंजीनियरिंग कॉलेज थे, वहीं मोदी सरकार आने के बाद आज बिहार के सभी जिलों में एक—एक इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू किए जा चुके है। वहीं दूसरी ओर आज बिहार में 12 मेडिकल कॉलेज तैयार है, 15 निर्माणाधीन है और 7 नए मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की गई है और एम्स दरभंगा के निर्माण की आधारशिला रख दी गई है। मोदी के कार्यकाल में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। आज बिहार औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बनकर सामने आया है। काफी लंबे संघर्ष के बाद मोदी जी के कार्यकाल में बिहार विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पहले के बिहार में और आज के बिहार में अंतर साफ नजर आ रहा है। राठौड़ ने प्रवासी बंधुओं से आह्वान किया कि बिहार को विकास से विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर करने के लिए आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करनी होगी। भाजपा और नीतिश के गठबंधन को तोड़ने के लिए विपक्षी दल प्रयास कर रहे है लेकिन हम सभी को इसे मजबूती प्रदान करनी है। हमें बिहार के विकास के लिए चारा घोटाले वाली सरकार नहीं चाहिए, हमें बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार की आवश्यकता है। राठौड़ ने प्रवासी बंधुओं की मांग पर अजमेर दरभंगा एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने की मांग रेल मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

भाजपा के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति अतिथि देवो भव: की रही है। इस लिए यहां जो भी आया, वो यहां का बनकर बस गया। इस प्रदेश की मिट्टी में प्यार है, अपनापन है। बिहार के लोगों का ना केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत के विकास और अर्थव्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। परनामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को राजस्थान भाजपा में एक पूर्वाचल प्रकोष्ठ बनाए जाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की बिहार को दी गई सौगातों को बताया।

भाजपा जयपुर सांसद मंजू शर्मा और पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने प्रवासी बिहार के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थानी मिथिला समाज के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने धन्यवाद ​ज्ञापित किया। अशोक ठाकुर ने दरभंगा एक्सप्रेस और सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने इसे चलवाने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here