लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट सहित कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण
बांसवाड़ा/जयपुर ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर को बांसवाड़ा आएंगे और यहां से वे माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बांसवाड़ा के नापला पहुंचे और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सभास्थल, हेलीपैड, पार्किंग और कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे डोम व मंच का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता रहें।
“प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाई”
सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बांसवाड़ा की धरती से प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। “न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट राजस्थान की ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
निरीक्षण के दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक कैलाश मीना व शंकरलाल डेचा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।