Home latest प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक दिवसीय नागौर दौरे पर रहे

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक दिवसीय नागौर दौरे पर रहे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भाजपा की “पर्ची सरकार” हर मोर्चे पर विफल : गोविंद सिंह डोटासरा

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक दिवसीय नागौर दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डोटासरा ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “पर्ची सरकार” हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। डोटासरा ने कहा कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाए जाने की संभावना है, जिसके विरोध में कांग्रेस जल्द ही प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में बाबू से लेकर अधिकारियों तक के कई पद रिक्त पड़े हैं, ऐसे में आम जनता के काम कैसे होंगे। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत समिति और नगर निकाय परिसीमन में राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाते हुए कहा कि परिसीमन के नियमों की सही तरीके से पालना नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन निकायों का कार्यकाल एक वर्ष से अधिक पहले समाप्त हो चुका है, लेकिन सरकार अभी तक चुनाव करवाने को तैयार नहीं है।

डोटासरा ने युवाओं के लिए नई भर्तियां नहीं निकलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, कुचेरा नगरपालिका चेयरमैन तेजपाल मिर्धा, ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, राजेंद्र फिड़ौदा, पुनाराम मेघवाल, रामनिवास भाटी, प्रकाश कूकना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, श्रवण मानव, पार्षद मीनाक्षी, प्रेमलता, गिरधारी मुंडेल, अनूपचंद बिश्नोई, भोमसिंह बारानी, मनीष मिर्धा, रामजी राम गुर्जर, मोतीलाल चंदेल, दिल फराज खान, जानाराम फिड़ौदा, भेराराम धुंधवाल, शौकत अली, प्रवीण सोलंकी, भानूप्रकाश सैनी, अर्जुन, ओमप्रकाश मेघवाल, मकबूल अंसारी, धर्मेंद्र पंवार, जगदीश बगड़िया, हनुमान लामरोड़, मोहन मेघवाल, सुरेंद्र महिया, सुखवीर जाजड़ा, राकेश सोढा, दिनेश देवासी, प्रकाश आंवला, अजय चांगरा, रामप्रकाश भादू, संवर लाल, अजय जावा, हरेंद्र तेतरवाल, जितेंद्र, इकबाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version