Home latest प्रदेश में कानून का राज कमजोर, माफिया राज मजबूत- गहलोत

प्रदेश में कानून का राज कमजोर, माफिया राज मजबूत- गहलोत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कमजोर होते इकबाल से राजस्थान में हर क्षेत्र के माफिया इतने मजबूत हो गए हैं कि इन्हें पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा है। पाली के रायपुर थाना क्षेत्र में बजरी माफिया के हमले में ट्रेक्टर से कुचलकर वन विभाग के रेंजर की हत्या कर दी गई एवं वन रक्षक घायल हो गए।

प्रदेशभर में शराब माफिया, खनन माफिया

प्रदेशभर से शराब माफिया, खनन माफिया, बजरी माफिया, भू माफिया और साइबर फ्रॉड अपराधियों द्वारा पुलिस-प्रशासन पर हमले की लगातार खबरें आ रही हैं। ऐसा लगता है राजस्थान की सरकार गहरी नींद में सो रही है जो ना विधानसभा में हो रहे हंगामे से जाग रही है और ना ही जनता के चीत्कार से उनकी नींद टूट रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version